पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले के कामदुनी में एक कालेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार और हत्या के चर्चित मामले में महानगर की अदालत ने छह दोषी करार दिए गए लोगों में से 3 को फांसी और 3 को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
वहीं बीती सुनवाई में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने इस मामले के दो अभियुक्तों को रिहा कर दिया था।
बता दें कि बीती सुनवाई में सत्र न्यायाधीश संचिता कर ने खचाखच भरी अदालत में सैफुल अली, अंसार अली, अमीनुल अली, ईमानुल इस्लाम, अमीनुल इस्लाम और भोला नस्कर को सामूहिक बलात्कार, आपराधिक साजिश, हत्या व सबूतों को गायब करने का दोषी करार दिया था।
2013 Kamduni rape case: Kolkata court sentences three convicts to death, life imprisonment to three others— ANI (@ANI_news) January 30, 2016