फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसले की देरी से पार्टी में बढ़ी बेचैनी

Sun, 17 Aug 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसला नहीं लेने से प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष निर्मल खत्री को जारी रखने पर कांग्रेस के कई बड़े नेता नाराज माने जा रहे हैं।

कइयों ने इसे लेकर पार्टी हाईकमान से शिकायत की है। मगर शिकायत के बावजूद खत्री के पद पर फिलहाल बने रहने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

निर्मल खत्री को जारी रखने से कई नेता नाराज

उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस को भंग करने के बाद अब नई कांग्रेस कमेटी बननी है। जिले से लेकर प्रदेश कांग्रेस स्तर तक नए पदाधिकारियों को चुनने का काम पूरा हो चुका है।

कांग्रेस महासचिव मधसुदून मिस्त्री कहते हैं कि इस महीने के अंत तक प्रदेश कांग्रेस से लेकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा हो जाएगा। संभव है कि नए पदाधिकारियों का ऐलान हो जाए। लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर वह कहते हैं कि वहां निर्मल खत्री काम कर रहे हैं।

अभी इस संबंध में फिलहाल कोई विचार नहीं चल रहा है। खत्री को लेकर मिस्त्री से भी कई नेताओं ने शिकायत की है। इनमें से तीन पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। लेकिन हाईकमान अभी स्थिति जस की तस बनाने के हक में ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन

हाईकमान लेगा आखिरी फैसला

पिछले महीने पार्टी हाईकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श भी शुरू किया था। पी एल पुनिया, राजेश मिश्रा, राजा राम पाल, प्रमोद तिवारी जैसे नामों पर विचार भी हुआ था। लेकिन इस प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है।

माना जा रहा है कि प्रदेश में आगामी उपचुनावों के बाद ही प्रदेश कांग्रेस संगठन में कोई बदलाव होगा। पार्टी के अंदर तो चर्चा इस बात की भी है कि कांग्रेस हाईकमान उपचुनाव को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है।

कहा जा रहा है कि उपचुनाव में खड़े उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से फंड नहीं देने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें