फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के बीच ओपन कोर्ट में बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के बीच आपस में बहस हो गयी और वह भी ओपन कोर्ट में। यह विवाद एक मामले के एडमिशन को लेकर हुआ।
विज्ञापन


वैसे जजों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव तो कोई नई बात नहीं है लेकिन ओपन कोर्ट में ऐसा विरले ही देखने को मिला है। सुप्रीम कोर्ट में यह वाकया शुक्रवार को कोर्ट नंबर-9 में हुआ। इस कोर्ट में न्यायमूर्ति एमवाई इकबाल और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा मामले की सुनवाई कर रहे थे।

न्यायमूर्ति इकबाल पीठ की अध्यक्षता कर रहे थे। आइटम नंबर-30 में पूर्व कानून मंत्री व वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद पैरवी कर रहे थे। न्यायमूर्ति इकबाल इस मामले को एडमिट करना चाहते थे वही न्यायमूर्ति मिश्रा इसे खारिज करना चाहते थे। जिस कारण दोनों जजों के बीच बहस हो गयी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आश्चर्यचकित करने वाली घटना

न्यायमूर्ति इकबाल ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस पर न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि पीठ में उनका भी बराबर का अधिकार है।

दो जज के बीच चल रही बहस को कोर्ट रूम में मौजूद वकील मूकदर्शक बन देख रहे थे। आखिरकार बाद में इस मामले को दूसरी पीठ के पास भेज दिया गया।

इस बारे में वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद का कहना है कि उनके लिए यह घटना आश्चर्यचकित करने वाली है। उन्होंने अपने कैरियर में ऐसा नहीं देखा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि वरिष्ठ लोगों से सुनने को मिला है कि ऐसा वाकया पहले भी हुआ है।ो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें