फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना अधिकारी की मौत के लिए पूर्व विधायक का बेटा जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में पिछले बुधवार को गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल करवा रहे वायुसेना के अधिकारी को कार से टक्कर मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि पूर्व राजद विधायक मोहम्मद सोहराब का बेटा सांबिया सोहराब ही था। कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पिछले बुधवार को कोलकाता में परेड की रिहर्सल के दौरान वायुसेना के अधिकारी अभिमन्यु गौड़ को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

लुकआउट नोटिस जारी

इस हादसे में गौड़ की मौत हो गई थी।

मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने बताया कि अभी तक जांच में जो सामने आया है कि उससे हमें पक्का विश्वास है कि गौड़ को जिस गाड़ी ने टक्कर मारकर कुचल दिया था, उस गाड़ी को मोहम्मद सोहराब के बेटे सांबिया सोहराब ही चला रहे थे। पुलिस ने सांबिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें