दिमागी रूप से मृत कर्नाटक के एक व्यक्ति ने अंगदान कर पांच लोगों को नया जीवन दे दिया। इसके लिए डॉक्टरों को यहां के सिटी हॉस्पिटल में करीब पांच घंटे तक शव प्रत्यारोपण सर्जरी से गुजरना पड़ा।
गत पांच सितंबर को अपने टू व्हीलर से एक्सीडेंट होने के बाद अलूर के देवेंद्र (56) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केजी अस्पताल के चेयरमैन जी भक्तवत्सलम ने कहा कि अगले ही दिन स्कैन में पता चला कि उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है और इसके बाद उन्हें दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया।
देवेंद्र की पत्नी, बेटे और बेटी की रजामंदी के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर सही अंगों को निकाल लिया। इसके बाद केजी अस्पताल और रामकृष्ण अस्पताल के एक-एक मरीज को किडनी दे दी गई।
इसके अलावा चेन्नई के एक अस्पताल को लीवर और शहर के एक अस्पताल को नेत्र दान कर दिए गए।