फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाक से कैसे मांगेंगे दाऊद, मोदी सरकार का चौंकाऊ रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कहा है कि उसे नहीं पता कि माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम कहां छुपा है? गृह राज्यमंत्री हरिभाई पारथिभाई चौधरी ने लोकसभा में दिए बयान में कहा कि दाऊद इब्राहिम किस स्थान पर छुपा है, इसकी जानकारी सरकार को नहीं है। एक बार उसकी 'लोकेशन' पता चलते ही, उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र की पिछली सरकारें लगातार ये कहती रही हैं कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छुपा हुआ है। 26 नवंबर 2008 के आंतकी हमले के बाद यूपीए सरकार ने पाकिस्तान की मोस्ट वांटेड आतंकियों की एक सूची सौंपी थी।

यूपीए सरकार का कहना था कि सूची में शामिल सभी आतंकी पाकिस्तान में छुपे हुए है। उसका कहना था कि पाकिस्तान सरकार उसे संरक्षण दे रही है। उसने पाकिस्तान सरकार से उन आंतकियों को सौंपने की मांग की थी। सूची में जमात-उद-दावा के सरगना हफीज सईद समेत दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन

यूपीए से अलग है राजग सरकार का रुख

दाऊद इब्राहिम के मसले पर राजग सरकार का रुख यूपीए सरकार से बिलकुल ही अलग माना जा रहा है। गृह राज्यमंत्री हरिभाई ने लोकसभा में बताया कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाके का दोषी है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी उसके खिलाफ एक विशेष नोटिस जारी किया है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि वे छुपा कहां है? एक बार उसकी लोकेशन का पता चलते ही, उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दाऊद के प्रत्यर्पण के मसले पर यूपीए सरकार कई बार पाकिस्तान को डोसियर सौंप चुकी है। जिसमें पाकिस्तान में उसके होने के सबूत दिए गए हैं। 27 दिसंबर, 2014 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा था कि दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है और सरकार पाकिस्तान से कई बार उसे सौंपने को कह चुकी है।
विज्ञापन

नीरज कुमार ने दिया था चौंकाने वाला बयान

राजनाथ ने जिस दिन दाऊद पर बयान दिया था, उसी दिन गृह विभाग में ही एक अन्य राज्य मंत्री किरण रीजिजू ने नई दिल्‍ली में कहा था भारत ने पाकिस्तान को दाऊद इब्राहिम को सौंपने को कहा है।

उन्होंने कहा था कि सरकार ने दाऊद के पाकिस्तान में होने के बहुत से सबूत पाकिस्तानी सरकार को सौंपे हैं। अब पाकिस्तान का कार्रवाई करनी चा‌हिए और उसे भारत को सौंपना चा‌‌हिए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार ने हाल ही में कहा था कि दाऊद ने तीन बार भारत सरकार के आगे समर्पण का प्रयास किया था, हालांकि किन्ही कारणों से उसने समर्पण नहीं किया। नीरज कुमार बाद में अपने बयान से मुकर भी गए ‌थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें