दाऊद इब्राहिम अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपने काले कारोबार का वारिस चुन सकता है। तकरीबन 65 हजार करोड़ रुपये के इस काले साम्राज्य का वारिस कौन होगा, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
कहा जा रहा है कि उत्तराधिकारी की दौड़ में उसके भाई अनीस इब्राहिम का नाम सबसे आगे है। लेकिन, कई सालों से दाऊद का राजदार और खास गुर्गा छोटा शकील भी इस दौड़ में शामिल है।
ऐसा माना जाता है कि दुनिया भर में दाऊद का ड्रग्स, सट्टा, हथियार, हवाला और तस्करी समेत करीब 10 अरब डॉलर यानी तकरीबन 65 हजार करोड़ रुपये का काला कारोबार है।