भरतपुर के रिक्शा चालक बबलू की एक माह की बच्ची दामिनी जयपुर के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। दामिनी के लिए दुआओं का दौर जारी है।
गौरतलब है कि दामिनी के जन्म के समय उसकी मां को खून की कमी के चलते बबलू ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जब तक बबलू कुछ करता, तब तक उसकी पत्नी मर चुकी थी। इसके बाद बबलू अपनी नवजात बच्ची को एक हाथ से सीने से लगाए और दूसरे हाथ से रिक्शा चलाकर अपना और दामिनी का पेट भर रहा था। अब दामिनी पिछले दो दिनों से बीमार है।
सरकारी अस्पतालों से निराश बबलू ने अपनी बेटी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर दामिनी का इलाज मुफ्त में कर रहे थे, लेकिन दामिनी की हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल दामिनी वेंटिलेटर पर है।
आप सब भी दामिनी के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कीजिए।