आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। सही वार्तालाप एवं अपने साथी की गलती को माफ कर देने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।
वृष राशि
आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
मिथुन राशि
आज आप ऑन लाइन पर किसी से मिल सकते हैं। लंबी दूरी पर रहने वालों के बीच रिश्ता बनने की पूरी संभावना है। आगे बढ़ें और खोज जारी रखें। जिसके साथ बात कर रहे हैं, उसके बारे में सावधानी रखें। किसी अजनबी से मिलना आपकी सुरक्षा का संकेत नहीं है। सुरक्षित रह कर ऑन लाइन पर मेल-जोल बढ़ाएं।
आज प्रेम प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं
कर्क राशि आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं।
सिंह राशि आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जाएंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा।
कन्या राशि आज अगर आप अपने पार्टनर के चुनाव को लेकर माता-पिता को मनाने में लगे हैं तो आपको अपनी बात से उन्हे प्रसन्न करने में सफलता मिल सकती है। उन पर दबाव ना डालें, नहीं तो वे आपके विरुद्ध जा सकते हैं। अगर आप सरल और ईमानदार हैं तो वे आज इस शादी को लेकर सहमत हो सकते हैं।
आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा
तुला राशि आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। अकेले लोग किसी नए रिश्ते को बनाने की कोशिशों पर ध्यान दें। कोई ना कोई आप पर फिदा है।
वृश्चिक राशि आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। आनंद करें।
धनु राशि अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। पिछले झगड़े को लेकर आपको चिन्तित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे झगड़े अभी भले ही मनमुटाव पैदा कर रहे हों पर वे कुछ समय बाद खुद सुलझ जाएंगे और आपके रिश्ते पर उनका दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा।
मकर राशि अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। यह खुशियां आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएंगी व भविष्य भी उज्जवल करेंगी।
कुंभ राशि प्यार भरी जिंदगी में आज वादा करने का दिन है, अपने साथी के साथ जीवन का भरपूर आनंद उठायें। साथी का सच्चा प्यार आपको अपना बीता हुआ समय भुला देगा तथा प्यार के नये आयाम पर ले चलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको सच्चा प्यार, दिल की गहराइयों से चाहने वाला सच्चा साथी मिल गया है। आप इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करने की भरपूर कोशिश में लग जायें, क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नही मिलता है। आज के दिन को भरपूर जिएं।
मीन राशि दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों और नजदीक आ सकें। आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें व एक–दूसरे को समझें, जिससे कि आपस में प्रेम बढ़े।