फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP बोले, दादरी कांड जैसे छोटे-मोटे मामलों पर सवाल मत पूछिए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और डीजीपी जगमोहन यादव ने कहा कि दादरी हिंसा में जिन लोगों का भी हाथ है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में जो भी शामिल हैं वह पुलिस रडार पर आ गए हैं। पुलिस लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं डीजीपी ने इन सवालों से बचते हुए कहा कि इस प्रकार के (दादरी कांड) छोटे-मोटे मामलों पर सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं। मुरादाबाद हवाई पट्टी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने कहा कि दादरी की घटना को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।

पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक व्यक्ति रह रहा है जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है। रही बात पुलिस लापरवाही की तो वह भी जांच का विषय है। सरकार इस पहलू पर भी पड़ताल करा रही है। इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

'सोशल मीडिया से बिगाड़ा जा रहा माहौल'

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने कहा कि प्रदेश भर के अधिकारियों से कहा गया है कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाए। वहीं डीजीपी दादरी घटना के सवाल पर झल्ला उठे और बोले, इस प्रकार की छोटी मोटी घटनाओं पर सवाल न किए जाएं तो बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। सूबे के कई जिलों में इस प्रकार के मामले प्रकाश में भी आ चुके हैं। दादरी का भी इसका इस्तेमाल किया गया है। अब सरकार ने मानीटरिंग शुरू कर दी है। मेरठ और लखनऊ में दो लैब खोली जा रही हैं जिनके माध्यम से सोशल मीडिया की नियमित मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

डीजीपी जगमोहन यादव ने कहा कि आज सोशल मीडिया का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है। कई इस प्रकार के संदेश पोस्ट कर दिए जाते हैं जिससे लोगों की भावनाओं की ठेस पहुंचती है। माहौल बिगड़ जाता है। जरा जरा सी बात को बढ़ा चढ़ाकर लोगों के सामने पेश कर दिया जाता है। दादरी की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया।

डीजीपी ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर इस प्रकार के संदेश भेजने वालों से सख्ती के साथ निपटा जा रहा है। तत्काल गिरफ्तारियां की जा रही है। गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया की मानीटरिंग के लिए लखनऊ और मेरठ में एक एक लैब खोली जा रही है। इस लैब की कमान आईजी स्तर के अफसर पर होगी। पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाए। तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें