फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में पटरी पर लौटी जिंदगी, सभी शहरों से कर्फ्यू हटा

Sat, 29 Aug 2015 07:43 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भड़की व्यापक हिंसा के बाद गुजरात में जनजीवन सामान्य होने लगा है। सभी जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। पिछले दो दिनों से कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) पीपी पांडे ने कहा कि राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं घटी। ऐसे में सभी जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। पटेल समुदाय के हिंसक आंदोलन को देखते हुए 25 अगस्त को राज्य के कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि अभी भी पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को सोमवार तक बंद रखा गया है। अहमदाबाद पुलिस की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि अफवाहों और उकसाने वाली बातों को फैसले से रोकने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस जाने की ओर हैं कंपनियां

राजधानी अहमदाबाद के सभी नौ थानों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। यहीं पर सबसे अधिक हिंसा भड़की थी और पांच लोग मारे गए थे। हालांकि हिंसा से प्रभावित सभी इलाकों में अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती ज्यों का त्यों है।

जिलाधिकारी राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि शहर में तैनात की गई सेना की पांच कंपनियों को अब वापस भेजने की तैयारी चल रही है। अब उनकी जरूरत नहीं है। उधर, शहर की सड़कों पर जनजीवन पटरी पर लौट गया है।

सार्वजनिक परिवहन और अन्य वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान सुचारु रूप के चलने लगे हैं। रक्षा बंधन के मौके पर शहर की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। राज्य के हिंसा से प्रभावित अन्य शहरों राजकोट, मेहसाणा, सूरत, जामनगर, मोरबी और सबरकांठा में भी जनजीवन सामान्य हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें