फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, परीक्षाएं स्थगित

Fri, 30 Nov 2012 12:52 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नौ थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू में वीरवार को कोई ढील नहीं दी गई। प्रशासन की सख्ती के चलते शहर का जीवन पूरी तरह से जाम हो गया। इसके अलावा पूरा शहर में शांति बनी रही। इसके अलावा इस दौरान विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो समुदायों के बीच तनाव को लेकर बुधवार को शहर के नौ थाना क्षेत्रों में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था। डिप्टी कमिश्नर बशीर अहमद खान के अनुसार हालात को देखते हुए अभी कर्फ्यू नहीं हटाया गया है। अगर स्थिति में सुधार रहता है तो ढील पर विचार किया जा सकता है। कर्फ्यू के महाराज गंज, सफाकदल, खानियार, रैनावाडी, नगीन, लाल बाजार, जडीबल, पारिमपोरा आदि इलाकों में लोग घरों के भीतर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें