फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़, बूंदी के नैनवां में कर्फ्यू

Sat, 13 Sep 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मूर्ति से कथित छेड़छाड़ और तोडफ़ोड़ को लेकर बूंदी के नैनवां में दो पक्षों के बीच उपजे तनाव के कारण कफर्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने थाने में तोड़-फोड़ की व पुलिस पर पथराव किया तथा एक सरकारी बस में आंग लगा दी। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने शनिवार को कफ्र्यू घोषित कर दिया। थाने में तोड़-फोड़ के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई थी कि किसी ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की है। जबकि मूर्ति पर से चोला अपने-आप हटा था।

मामले के तहत नैनवां कस्बे में पूजास्थल पर तोडफ़ोड़ करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें