फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी-सैट विवाद: वर्मा कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Thu, 31 Jul 2014 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी सीसैट विवाद पर जारी हंगामा जल्द थम सकता है। ये संभावना इसलिए क्योंकि इस मुद्दे पर बनाई गई अरविंद वर्मा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन


माना ये भी जा रहा है कि वर्मा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार शुक्रवार को इसे संसद में रखेगी।

सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) विवाद पर जारी बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके हित में फैसला लेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन

सीसैट विवाद पर घमासान जारी

इन सबके बीच सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट को लेकर गुरूवार को संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा देखने को मिला।

जहां छात्रों ने गुरूवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली में बुधवार रात प्रदर्शन कर रहे यूपीएससी प्रतियोगियों पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज का मुद्दा सदन में गूंजा।

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के सांसदों ने लोकसभा में ये मुद्दा उठाया और घटना की निंदा की। कुछ बीजेपी सांसदों ने भी इस घटना के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया।

हंगामे को देखते हुए संसदीय कार्यमंत्री वैंकेय्या नायडू ने बीच-बचाव किया और कहा कि सरकार पूरे मामले के जल्द हल की कोशिश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें