फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने आया 'निर्भय'

विज्ञापन
विज्ञापन
परमाणु क्षमता संपन्न लंबी दूरी तक मार करने वाली स्वदेश निर्मित सब सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का दूसरा परीक्षण शुक्रवार को चांदीपुर स्थित परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया। यह मिसाइल 700 किमी से अधिक दूरी के लक्ष्य को निशाना बना सकती है। हालांकि इसकी रेंज 1000 किमी तक है।
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मुताबिक चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच पैड 3 से निर्भय का सुबह लगभग 10.03 मिनट पर परीक्षण किया गया। निर्भय की रेंज को देखते हुए रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इसकी पहुंच में पाकिस्तान का हर शहर होगा। इसे पाकिस्तान की बाबर मिसाइल से भी ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है।

इससे पहले इस मिसाइल का पहला परीक्षण 12 मार्च 2013 को किया गया था, लेकिन निर्धारित मार्ग से भटकने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया।

मालूम हो कि भारत के पास 290 किमी तक मारक क्षमता वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ है, जिसे भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। मगर लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल निर्भय इससे अलग है। यह बंगलूरू में डीआरडीओ की इकाई एयरोनोटिकल डेवलपमेंट इस्टेबलिशमेंट (एडीई) की ओर से विकसित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बालासोर में सफल परीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "निर्भय मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। इससे हमारे रक्षा बेड़े को एक नई शक्ति मिली है।"

डीआरडीओ की योजना
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 1,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली सब-सोनिक क्रूज मिसाइल का हवाई संस्करण विकसित कर रहा है। इसे एसयू-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों से

दागा जा सकेगा। भारत ने अब तक बैलिस्टिक व अन्य कुछ मिसाइल सफलता से बना लिए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। निर्भय की सफलता इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

निर्भय की खूबियां
- पेड़ों से कुछ ही ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण यह दुश्मन के रडार पर भी दिखाई नहीं देती।
- लक्ष्य के पास जाकर किसी भी दिशा से हमला कर सकती है, मोबाइल लांचर से भी दाग सकते हैं।
- यह रॉकेट के ब्लास्ट के साथ लांच होती है, लेकिन बाद में एयरक्राफ्ट की तरह चलती है।
- अग्नि जैसी बैलिस्टिक मिसाइल के बजाय इसमें विमान की तरह विंग्स और टेल होती है।
- इसे ग्राउंड स्टेशन से नियंत्रित किया जा सकता है, इसकी मारक क्षमता एकदम सटीक होती है।
- मिसाइल पर लगा फायर एंड फोरगेट सिस्टम इसे दुश्मनों द्वारा जाम करने से रोकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें