केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मंगलवार को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावितों के लिए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का चेक सौंपा।
उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत के बाद वहां फंसे पीड़ितों और स्थानीय लोगों के लिए मदद पहुंचाई जा रही है। देश भर से प्रभावितों की सहायता के लिए न केवल पैसे भेजे जा रहे हैं, बल्कि खानपान का सामान और कपड़े, दवाइयां भी भेजी जा रही है।
इसी सिलसिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मंगलवार को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावितों के लिए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का चेक सौंपा।
पढ़ें:- उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर मच सकती है तबाही
अर्द्धसैनिक बल के सभी लोगों ने अपनी एक दिन की तनख्वाह सौंपी है, जो करीब 18,01,46,637 रुपए है। यह चेक सीआरपीएफ प्रमुख प्रणय सहाय ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर नॉर्थ ब्लॉक ऑफिस में शिंदे को दिया।
सीआरपीएफ ने पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री से लदे दो ट्रक भी भेजे हैं।