फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः शिबू ने दी समर्थन वापसी की धमकी

Thu, 08 Nov 2012 10:18 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को चेतावनी दी कि भाजपा जनवरी में झामुमो को मुख्यमंत्री पद देने के लिए तैयार नहीं होती है तो वह समर्थन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन


झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने रांची से सवा सौ किलोमीटर दूर बोकारो में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और झामुमो गठबंधन के बीच 28-28 माह के लिए मुंख्यमंत्री पद रखने का समझौता हुआ है। अगले साल जनवरी में भाजपा के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 28 माह का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद झारखंड में हर हाल में झामुमो के नेतृत्व में सरकार का गठन होना चाहिए।

इस बीच एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि झामुमो के साथ राज्य में सरकार चलाने के लिए 28-28 माह या 56 माह का कोई समझौता नहीं हुआ था। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि यदि वर्तमान सरकार गिरती है तो कांग्रेस वैकल्पिक सरकार बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें