बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपहरण, लूट के साथ-साथ हत्या के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
शुक्रवार सुबह जहां वैशाली जिले के हाजीपुर में सरेआम 10 लाख की लूट को अंजाम दिया गया, वहीं मुंगेर जिले के दशरथपुर स्टेशन पर अज्ञात अपराधियों ने फरक्का एक्सप्रेस में दरवाजा खुले रहने पर हुए मामूली विवाद के बाद विशेष सहायक पुलिस सेवा के दो जवानों को गोली मार दी।
पुलिस अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि इस वारदात में एक पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर हालत में दूसरे जवान को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
राज्य पुलिस के अधीन विशेष सहायक पुलिस इकाई के दो कर्मचारियों की हत्या के बाद रेलयात्रियों में भय व्याप्त हो गया।