फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति नहीं, पैसे के लिए खेलते हैं क्रिकेट: ठाकरे

Fri, 09 Nov 2012 08:11 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के भारत दौरे को लेकर अभी भी सरकार के रवैये से सख्त नाराज हैं।
विज्ञापन


ठाकरे ने सामना में शुक्रवार को क्रिकेट खिलाड़ियों की राष्ट्रभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए लिखा कि वे सिर्फ पैसे के लिए खेलते हैं। आखिर एक भी क्रिकेट खिलाड़ी क्यों नहीं घोषणा करता कि वह पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा।

ठाकरे ने लिखा है कि जिसने हमारे देश पर बार-बार हमले किए हैं, मुंबई को खून से भिगोया है, संसद पर हमला किया है, उसके साथ क्रिकेट खेलना गलत है।

सारे के सारे क्रिकेट खिलाड़ी पैसे के लिए हाथ-पांव पसारे हुए हैं। सीमा पर जवान शहीद होते हैं, पाकिस्तान से आकर आतंकवादी हमारे देश में खून-खराबा करते हैं लेकिन ये क्रिकेट खिलाड़ी उनके साथ खेलने को व्याकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा, मेरा सवाल ये है कि क्या इन लोगों को अपने हाथों में तिरंगा लेने का अधिकार है? गृह मंत्री ने कहा कि विदेश से आनेवाले खिलाड़ी व कलाकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपनी होती है। तो देश के नागरिकों को सुरक्षा देने और उनकी जानमाल की हिफाजत करने की जिम्मेदारी किसकी है? वह क्यों नहीं की जाती?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें