फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनों की तरह बरसा, धोनी की फिल्म के लिए धन

Thu, 29 Jan 2015 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान में धाक जमा चुके धोनी पर के जीवन पर फिल्म बना रहे निर्माताओं की चांदी हो सकती है। धोनी के जीवन पर बन रही इस फिल्म के लिए कुछ नामी ब्रांडों की ओर से 30 करोड़ रुपये तक की सहयोग राशि (एंडोर्स मनी) मिल सकती है।
विज्ञापन


ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म (MS Dhoni: The Untold Stoy) के प्रमोशन और निर्माण सहयोग के लिए एक दर्जन से ज्यादा ब्रांड चंदा दे रहे हैं जो 30 करोड़ तक पहुंच सकता है।

खास बात यह है कि धोनी जिन ब्रांडों या कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं वो सभी कंपनियां उनकी फिल्म के लिए चंदा दे रही हैं। विज्ञापन उद्योग के दो बड़े अधिकारियों ने फिल्म के लिए फंड देने के लिए हुए कुछ समझौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्रांड देंगे करोड़ों का चंदा

धोनी की फिल्म के लिए चंदा देने वाली एक दर्जन से ज्यादा बांडों में सॉफ्ट ड्रिंक और स्नैक्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको, फुटवियर कंपनी रीबॉक, टेलीकॉम सर्विसेस उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी एयरसेल, टीवीएस, ओरिएंट ओर शूट बनाने वाली कंपनी सियाराम के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को स्टार समूह का फॉक्‍स स्टार स्टूडियोज, इंसपायर्ड इंटरटेनमेंट और धोनी की मनेजमेंट कंपनी रिति स्पोर्ट मिलकर बना रही हैं।

फॉस्ट स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह का कहना है कि धोनी के जीवन पर बनने वाली ये फिल्म शायद अब तक की ऐसी पहली फिल्म होगी जो एक ऐसे खिलाड़ी पर बनाई जा रही जो फिल्म बनने तक खेल रहा हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें