फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति के आधार पर सरकार बनाएगी दाह संस्कार स्थल

Thu, 12 Sep 2013 12:52 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जैसलमेर में अब जातियों के आधार पर शवों का दाह संस्कार हो या ना हो इसका फैसला वहां की सरकार करेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में अब अलग-अलग जातियों का स्थान तय हो जाएगा कि संबंधित जाति के व्यक्ति के मरने के बाद उसका दाह संस्कार कहा हो।

इसके लिए वहां की सरकार 47 अलग-अलग जातियों के अंतिम संस्कार के 47 अलग दाह संस्कार स्थल बनाने की तैयारी में है।

अरबन इंप्रूवमेंट बोर्ड 5 करोड़ रुपए की लागत से 47 दाह संस्कार स्थल को तैयार करने के प्रस्ताव पर 10 जुलाई को चर्चा कर चुका है।

सरकार जल्द ही 47 अलग दाह संस्कार स्थल के निर्माण को मंजूरी दे सकती है।

जिन जातियों के अलग से दाह संस्कार स्थल बनाने की बात सामने आई है।

उनमें नाई, दर्जी, कुम्हार, पुस्कारन, माहेश्वरी, सोनी समेत अन्य कई जातियों को शामिल किया गया है।

अरबन इंप्रूवमेंट बोर्ड शहरी विकास और आवास मंत्रालय के तहत काम करता है।

दाह संस्कार स्थल को बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

अरबन इंप्रूवमेंट बोर्ड के अध्यक्ष उमेद सिंह तंवर के मुताबिक लोग एक ही श्मशान घाट पर शवों को पंचतत्व में विलीन नहीं करना चाहते हैं।

इसमें लोगों की जाति आड़े आ रही है। लोगों में आपसी टकराव न हो, इसको देखकर ही यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें