पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार खत्म हो जाएगी। पहले ही खुदकशी कर ले तो अलग बात है। अय्यर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक सेमिनार में शामिल होने आए थे।
उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की करारी हार पर पाकिस्तान में नहीं, बल्कि लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पृथ्वीराज रोड पर जरूर पटाखे फूटे।
उन्होंने कहा कि बिहार पराजय के बाद भाजपा में बगावत शुरू हो गई है।