फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी जोशी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

Sun, 16 Jun 2013 01:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन के इस्तीफे के बाद रविवार को रेल मंत्री सीपी जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभालने के साथ-साथ रेल मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे।

दोनों मंत्रियों के इस्तीफ को अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माकन और सीपी जोशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद केंद्रीय कैबिनेट में संभवतः सोमवार को फेरबदल के आसार हैं। मंत्रीमंडल में युवा नेताओं को अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें