फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता को झटका, पार्क स्ट्रीट गैंगरेप केस के अभियुक्त दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता की एक अदालत ने पार्क स्ट्रीट इलाके में चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ हुए बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया है। उनको शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


अदालत का यह फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक झटका है। उन्होंने इस घटना को मनगढ़ंत करार दिया था। यही नहीं, मुख्यमंत्री की बातों का खंडन करने वाली तत्कालीन संयुक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) दमयंती सेन का सजा के तौर पर तबादला कर दिया गया था। करीब 37 वर्ष की पीड़िता दक्षिणी इलाके में अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी।

पांच फरवरी, 2012 को पार्क स्ट्रीट इलाके में एक पब से बाहर निकलने के बाद कुछ युवकों के साथ कार में सवार होने के बाद चलती कार में ही पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो अभियुक्त अब भी फरार

इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। घटना के मूल अभियुक्त कादर खान और मोहम्मद अली खान अब तक फरार हैं। इस मामले ने देश-विदेश में काफी सुर्खियां बटोरी थी।

अदालत ने तीनों अभियुक्तों यानी सुमित बजाज, रूमान खान और नसीर खान को दोषी पाया है। बचाव पक्ष के वकील तापस भट्टाचार्य ने कहा कि अदालत ने उन तीनों को दोषी करार दिया है।

सजा का एलान शुक्रवार को किया जाएगा। पीड़िता के घरवालों ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई है। उसके पिता ने कहा कि वे अभियुक्तों के घरवालों के लिए दुखी हैं लेकिन अपने घरवालों के लिए खुश हैं। एक सवाल पर उनका कहना था कि अब सजा के बारे में अटकलें लगाने का कोई फायदा नहीं है। मेरी बेटी तो मर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें