फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूजीः पीएम के खिलाफ शिकायत पर फैसला सुरक्षित

Fri, 18 Jan 2013 08:04 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टूजी स्पेक्ट्रम मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ शिकायत पर तीस हजारी कोर्ट ने 30 जनवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। बृहस्पतिवार को स्पेशल जज संगीता ढींगरा सहगल ने सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता विवेक गर्ग की दलील सुनी।
विज्ञापन


सीबीआई ने शिकायत पर सात जनवरी 2013 को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। सीबीआई ने रिपोर्ट में कहा कि टूजी घोटाले से जुड़े मुकदमों की सुनवाई स्पेशल सीबीआई जज ओपी सैनी की अदालत में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस विशेष अदालत का गठन किया गया है।

सीबीआई पहले ही टूजी घोटाले से जुड़े मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। ऐसे हालात में अलग एफआईआर दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। सीबीआई ने विवेक गर्ग की शिकायत के औचित्य पर सवाल उठाते हुए उसे खारिज करने की मांग अदालत से की थी।
विज्ञापन


अदालत में दाखिल रिपोर्ट के जवाब में विवेक गर्ग ने कहा कि पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई अदालत में टूजी से जुड़े मुकदमों की सुनवाई चल रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर सीबीआई ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें