फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी का वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक गौड़ा के खिलाफ बैंगलोर की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री से बलात्कार के मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट न पहुंचने पर गुरुवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। कार्तिक पर एक कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री ने बलात्कार और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर कार्तिक के खिलाफ बलात्कार, विश्वासघात और धोखा देने का मामला दर्ज किया था।

गौरतलब है कि रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के पुत्र कार्तिक गौड़ा के की एक अन्य लड़की से सगाई होने के बाद इस अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अभिनेत्री ने कार्तिक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं गौड़ा परिवार का कहना है कि दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया है आपराधिक मामला

बैंगलोर पुलिस ने धारा 376, 420 और 406 के तहत रेल मंत्री के पुत्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री के मुताबिक वह कार्तिक को इस साल मई से जानती है। उसने दावा किया कि वह आरोपी कार्तिक की मां से भी बात कर चुकी हैं।

अभिनेत्री ने अपना बयान दर्ज करवाते हुए दावा किया है कि कार्तिक ने मंगलूर स्थित अपने आवास पर गोपनीय ढंग से शादी की और हल्दी वाला मंगलसूत्र भी पहनाया था लेकिन इसके बाद 25 जुलाई से उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

अभिनेत्री की मां ने भी दोनों के रिश्ते की पुष्टि की है। हालांकि आरोपी कार्तिक ऐसे किसी भी रिश्ते से लगातार इंकार कर रहा है। अभिनेत्री के साथ उसकी अंतरंग तस्वीरों को आरोपी कार्तिक ने फर्जी करार दिया है।

गौरतलब है कि कन्‍नड़ फिल्मों की अभिनेत्री ने अजय राव के साथ सूर्या द ग्रेट, हृदय आई मिस यू और ‌तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें