फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान पर चलेगा गैर-इरादतन हत्या का केस

Mon, 24 Jun 2013 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को सोमवार को तगड़ा झटका लगा। मुंबई की सत्र अदालत ने खान की अर्जी खारिज कर दी है। अब उन पर सेशन कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चलेगा। अगर सलमान खान को इस मामले में दोषी पाया जाता है, तो उन्हें दस साल की सजा हो सकती है।

28 सितंबर, 2002 को बांद्रा में बेकरी के बाहर सो रहे लोगों को एक लैंड क्रूजर गाड़ी ने कुचल दिया था। यह गाड़ी कथित तौर पर सलमान खान चला रहे थे। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


खान की अर्जी खारिज करते हुए मुंबई की सेशंस कोर्ट ने उन्हें एक हाजिर होने के लिए एक महीने का वक्त दिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि एक्टर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें