फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मुसीबत में फंसे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बीना शहर में एक स्थानीय अदालत ने तिरंगे का अपमान करने के एक मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का पुलिस को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


राजेंद्र मिश्र नामक व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

त‌िरंगे के अपमान का मसला

जिस पर आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देश के विभिन्न भागों में अपनी पार्टी के प्रचार के दौरान एक हाथ में पार्टी का प्रतीक चिन्ह झाड़ू रखते हैं जबकि दूसरे हाथ में देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा।

यह एक तरह से तिरंगे का अपमान है। मिश्र के अनुसार आप कार्यकर्ता जमीन पर झाड़ू लगाते हैं। बाद में झाड़ू के साथ दूसरे हाथ से तिरंगा लहराते हैं।
विज्ञापन

अदालत ने द‌िए ‌न‌िर्देश

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आरके देवालिया ने पुलिस को ऐसी शिकायत के बाद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

चुनाव के दौरान केजरीवाल एक के बाद एक कई मामलों में फंसते नजर आ रहे हैं। अब देखना है क‌ि ये मामला केजरीवाल के ल‌िए क‌ितनी बड़ी मुसीबत साब‌ित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें