देशभर में लंबित मुकदमों की जानकारी अब आपसे बस एक क्लिक दूर होगी, क्योंकि इसके लिए एक राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) की शुरुआत कर दी गई।
सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति एमबी लोकुर ने शनिवार को देशभर के जनपद न्यायालयों के लंबित मुकदमों की समेकित जानकारी पर आधारित एक पोर्टल का उद्घाटन किया।
एनजेडीजी पोर्टल के आ जाने से अब मुकदमों के संबंध में पारदर्शिता आएगी। पोर्टल के माध्यम से आम जनता को मुकदमों की जानकारी हासिल हो सकेगी।
इसके लिए नेशनल ईकोर्ट पोर्टल पर जाकर ‘ecourts.gov.in’ पर लॉग इन करना होगा। इससे आपको जनपद न्यायालयों के लंबित मुकदमों की समेकित जानकारी मिल सकेगी।