फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के जयापुर में बना 'नंद घर', जानिए इसके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जयापुर में देश का सबसे आधुनिक और खूबसूरत आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया। इस केंद्र को ‘नंद घर’ नाम दिया गया है। लगभग एक हजार वर्ग फीट में बना यह केंद्र भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है।
विज्ञापन


भवन निर्माण में इस बात का ख्याल रखा गया है कि बिजली न रहने पर भी यहां बच्चों को कोई असुविधा न हो। रोशनी और स्वच्छ हवा कमरे तक पहुंचे। रंगरोगन में भी बच्चों की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है।

सांसद नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव की प्रधान दुर्गावती देवी कहती हैं, वाकई यह देश का आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र होगा। यहां बच्चों की हर छोटी-बड़ी जरूरतों और पसंद का ख्याल रखा गया है। यहां तक कि कमरे की दीवारों और छतों का रंग भी वही रखा गया है जो बच्चों को आकर्षित कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़ने, खेलने और खाने का होगा मुकम्मल इंतजाम

यहां आने वाले बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें, खेलने के लिए खिलौने और दोपहर में भोजन मिलेगा। पीने के लिए साफ पानी (आरओ वाटर) मिलेगा। पढ़ाई के साथ-साथ यहां बच्चों को संस्कार की शिक्षा भी दी जाएगी। गांव के बच्चों को खाने, पहनने और बोलने का सलीका भी सिखाया जाएगा।

साथ ही नैतिक शिक्षा और आत्मरक्षा, योग आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि इस केंद्र के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गांव के पूर्व प्रधान नारायण पटेल ने बताया कि गांव की गलियों में इंटरलॉकिंग का काम जोरशोर से चल रहा है।

जयापुर-जमुनी मार्ग पर यातायात का दबाव होने से इंटरलॉकिंग के काम में थोड़ी दिक्कत आ रही है। कहा कि इस मार्ग पर यातायात दबाव को कम करने के लिए पचाहीं-चंदापुर मार्ग पर हफ्ते भर के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करने पर विचार चल रहा है। बताया कि कन्या पाठशाला का निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में है। बहरहाल, मुसहरों के लिए बने पक्के मकान ‘अटल नगर’ के बाद अब बच्चों के लिए बना ‘नंद घर’ चर्चा में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें