जयापुर में देश का सबसे आधुनिक और खूबसूरत आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया। इस केंद्र को ‘नंद घर’ नाम दिया गया है। लगभग एक हजार वर्ग फीट में बना यह केंद्र भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है।
भवन निर्माण में इस बात का ख्याल रखा गया है कि बिजली न रहने पर भी यहां बच्चों को कोई असुविधा न हो। रोशनी और स्वच्छ हवा कमरे तक पहुंचे। रंगरोगन में भी बच्चों की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है।
सांसद नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव की प्रधान दुर्गावती देवी कहती हैं, वाकई यह देश का आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र होगा। यहां बच्चों की हर छोटी-बड़ी जरूरतों और पसंद का ख्याल रखा गया है। यहां तक कि कमरे की दीवारों और छतों का रंग भी वही रखा गया है जो बच्चों को आकर्षित कर सकें।