सत्ता संग्राम के फाइनल के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार हो गया है। विधानसभा की 68 सीटों पर रविवार को प्रदेश के 46 लाख 8 हजार 359 वोटर 7253 पोलिंग बूथों पर मतदान करके 459 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक कर देंगे।
सवेरे आठ से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों उतारे हैं। मतदान के लिए 12 जिलों में कुल 7253 पोलिंग बूथ बनाए हैं।
प्रदेश में 46 लाख 8 हजार 359 वोटर है। इसमें 76 हजार 646 सर्विस हैं। कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89 हजार 293 मतदाता है, वहीं लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 22 हजार 344 वोटर है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चंबा जिले के चुराह में तीन प्रत्याशी सबसे कम चुनावी समर में डटे हैं।
विधानसभा सीटों के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों दलों ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनके अलावा 12 अन्य दल चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें हिलोपा, माकपा, बसपा, भाकपा, हिस्पा, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, सपा और लोक जनशक्ति पार्टी मुख्य हैं। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। यहां के लिए पोलिंग पार्टियों को बृहस्पतिवार को ही रवाना कर दिया गया था।
राज्य के 7253 पोलिंग बूथों में से 1310 संवेदनशील और 767 अति संवेदनशील है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में सबसे ज्यादा 157 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सोलन जिला के दून निर्वाचन हलके में सबसे कम 84 पोलिंग बूथ बनाए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार के चुनावों से लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भेज दी है।
एक नजर---
--68 विधानसभा सीट
--459 प्रत्याशी मैदान में
--468359 मतदाता
--7253 पोलिंग बूथ
--1310 पोलिंग बूथ संवेदनशील
--767 बूथ अति संवेदनशील
किस दल ने कितने प्रत्याशी उतारे
दल--प्रत्याशी
कांग्रेस--68
भाजपा--68
बसपा--66
सीपीआई--07
सीपीआईएम--15
एनसीपी--13
टीएमसी--24
एसपी--14
हिलोपा--36
लोजपा--17
हिस्पा--16
शिवसेना--04
अन्य दल--05
निर्दलीय--06
कुल--459