फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरनेल के देसी छोरे ने उड़ाई आईसीएसई की साइट

Thu, 06 Jun 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉरनेल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 वर्षीय एक भारतीय छात्र ने आईसीएसई (दसवीं क्लास) और आईएससी (बारहवीं क्लास) के डाटाबेस में सेंध लगा दी। हालांकि, उसका मकसद गलत नहीं था।
विज्ञापन


वह अंक देने वाली प्रक्रिया की खामियां सामने लाना चाहता था और अपनी खोज के बारे में उसने ऑनलाइन पोस्ट पर ब्योरेवार तरीके से लिखा है।

कोलकाता में पैदा हुआ देबर्घ्य दास कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि इसके लिए उसे एक साधारण सा प्रोग्राम रन करना पड़ा, जिसने सभी रोल नंबर डाले और सारे नतीजों तक पहुंच दे दी। दास ने टीओआई को न्यूयॉर्क से फोन पर बताया, 'मैं हैरत में पड़ गया कि उन लोगों ने इतना कमजोर सिक्योर सिस्टम बनाया है।'

संपर्क करने पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के चेयरपर्सन गेरी अराथून ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'जब तक मैं इस मामले को खुद नहीं देख लेता, तब तक कुछ भी नहीं कह सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसाइटी के पॉलिसी डायरेक्अर प्रणेश प्रकाश ने कहा कि इस तरह की हैकिंग करने के लिए किसी खास तकनीकी महारत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें