फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और वॉलमार्ट स्टोर में ही खोल ली 'सेक्स की दुकान'

Sun, 28 Apr 2013 07:03 PM IST
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर बैठते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला अमेरिका के न्यायॉर्क शहर में सामने आया है।

यहां एक युवक को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

डेली मेल के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम फोस्टर बिल्स है। 22 वर्षीय यह शख्स वॉलमार्ट स्टोर का कर्मचारी है। इस पर स्टोर के अंदर ही वेश्यावृत्ति करने का आरोप है।

शिकायत
वॉलमार्ट के प्रबंधकों को जब फोस्टर की इस करतूत का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

प्रोस्टीट्यूशन के लिए फोस्टर वॉलमार्ट परिसर में ही सौदा करता और इसके बाद स्टोर के बाथरूम में ग्राहकों को अपनी सेवाएं देता।

स्मोकिंग गन वेबसाइट के अनुसार, इस काम के लिए फोस्टर ने बाथरूम में बाकायदा विज्ञापन लगा रखा था।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गुप्त जांच शुरू की। अंडरकवर पुलिस जांचकर्ता ने ग्राहक बनकर फोस्टर से संपर्क साधा और सेक्स के लिए सौदा किया। इसके बाद नकदी के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उसने अपने धंधे के लिए एक सार्वजनिक पुस्तकालय में भी विज्ञापन लगा रखा था। गिरफ्तार युवक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें