सिडनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में आयोजित समारोह की एंकर विवादों में घिर गईं हैं।
सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली एक संस्था ने दावा किया है कि कार्यक्रम की एंकर राशि कपूर ने खुद को ‘मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया’ खिताब की विजेता के तौर पर पेश किया है, जो गलत है।
उन्होंने ऐसा कोई खिताब नहीं जीता हैं। मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि पीएम मोदी के स्वागत समारोह की एंकर राशि कपूर ने दुनिया के मीडिया के सामने खुद को इस साल की मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया खिताब की विजेता के तौर पर पेश किया। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने कभी भी इस खिताब को नहीं जीता है।
उल्लेखनीय है कि सिडनी के अल्फांसो एरेना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।