आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को जारी समन को लेकर विवाद हो गया है। ईडी के अनुसार मोदी के वकील महमूद एम अब्दी ने यह कहते हुए समन लौटा दिया कि वे इसे लेने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
वहीं अब्दी का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई समन मिला ही नहीं है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले शुक्रवार को ललित मोदी को उनके वकील के माध्यम से समन जारी करते हुए तीन सप्ताह में उपस्थित होने के लिए कहा था। मंगलवार को ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी के वकील ने समन लौटा दिया है।
अधिवक्ता के अनुसार उन्हें समन स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच एजेंसी अब मोदी के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत जा सकती है।