प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर रणवीर सेना से संबंध होने के आरोप लगाए हैं।
आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने बिहार पुलिस की विशेष शाखा के महानिरीक्षक जितेंद्र गंगवार को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के रणवीर सेना से मधुर संबंध है।
अमिताभ कुमार दास ने पत्र में लिखा है कि एक जून, 2012 को रणवीर सेना के सरगना और आतंकवादी बरमेश्वर मुखिया की हत्या हो गई थी। इसके बाद गिरिराज सिंह ने खुलेआम बरमेश्वर का महिमामंडन किया।