महिलाओं पर फारुख अब्दुला का बयान चर्चाओं में है। लेकिन इसके पहले कई नेता महिलाओं पर बेतुके बयान दे चुके हैं।
फारुख अब्दुला ने 6 दिसंबर को कहा था कि अब तो महिलाओं से बात करने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि अब तो वह महिला सेकेट्री भी नहीं रखेंगे।
पढें, यह खबर
दिग्गी बोले, मीनाक्षी सौ फीसदी टंच माल!
हालांकि बाद में फारुख पलट गए और उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची तो वह इसके लिए शर्मिंदा हैं। फारुख अब्दुल्ला से पहले और भी नेताओं ने महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। आइए पढ़ें, किन-किन नेताओं की फिसली जुबान।
टंच माल हैं मीनाक्षी
मध्य प्रदेश की एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सांसद मीनाक्षी नटराजन की तारीफ करते-करते इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने मीनाक्षी को 100 फीसदी टंच माल कह दिया। हालांकि मीनाक्षी ने इस बारे कोई आपत्ति नहीं की।
बीवी पुरानी हो जाती है
केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी गलत बयानी में पीछे नहीं रहे। अपने जन्मदिन के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में बोलते-बोलते श्रीप्रकाश यह तक कह गए कि बीवी पुरानी हो जाती है तो वह मजा नहीं रहता। इस बयान पर जमकर बवाल हुआ। श्रीप्रकाश की राजनीतिक हलकों पर खूब किरकिरी हुई।
50 करोड़ की गर्लफ्रेंड
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी बहक गए। कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी को उन्होंने 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बताया। इस बयान की कई महिला संगठनों ने कड़ी आलोचना की। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर तू-तू- मैं मैं भी हुई।
लड़कियों से लगता है डर
सपा सरकार के मंत्री नरेश अग्रवाल भी महिलाओं को लेकर गलत बयानी में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सारे कानून महिलाओं के लिए ही हैं। कई बार उनका दुरुपयोग भी होता है। अगर ऐसा ही रहा तो लोग लड़कियों को नौकरी में रखने से भी बचेंगे। इसके पहले नरेश अग्रवाल कम कपड़े पहनने पर भी टिप्पणी कर चुके हैं।
दिन में धरना, रात में शराब
प्रणब मुखर्जी के सांसद बेटे अभिजीत मुखर्जी ने भी महिलाओं पर एक अजीब टिप्पणी की थी। उनकी यह टिप्पणी उन महिलाओं को लेकर थी जो अलग-अलग मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष करती हैं। उन्होंने कि सड़क पर नारे लगाने वाली यही लड़कियां रात में बीयर बार में बैठती हैं।