फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता न करने पर सिपाही ने मारी गोली

Tue, 07 Oct 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आगरा में पैसे के लेन-देन के विवाद पर समझौता न करने वाले एक शख्स को सिपाही ने थाने में ही गोली मार दी। गोली लगने से शख्स घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मामला आगरा के खैरागढ़ इलाके का है जहां पर गोरेलाल, दीनदयाल और सुबोध में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था।

इस विवाद को सुलझाने के लिए सिपाही राजवीर ने थाने में सुबोध को अपने कमरे में बुलाया और मामले पर समझौता करने के लिए कहा लेकिन सुबोध समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर सिपाही राजवीर ने अलमारी से तमंचा निकालकर सुबोध पर फायर कर दिया जिससे सुबोध घायल हो गया।
घटना से गुस्साए लोगों ने थाने को घेर लिया। कस्बे में बवाल की आशंका को देखते हुए बाजार बंद हो गया है। आरोपी सिपाही राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं मामले पर खेरागढ़ के सीओ सुरजीत का कहना है कि इस तरह अवैध तमंचा रखना अपराध है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें