फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनावों में हार के साथ ही भाजपा को झटके लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला है झारखंड का जहां सत्तारूढ़ भाजपा समर्थित उम्मीदवार को लोहरडगा विधानसभा सीट के उप चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। वहां कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की उम्मीदवार नीरू भगत को 23,228 वोट से पटखनी दे दी।
विज्ञापन

 
चुनाव में तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत, आसू नेता कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू भगत और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के बंधु टिर्की प्रमुख थे।

बीते 14 दिसंबर को हुए उप चुनाव में लोहरडगा के 2.20 लाख वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें मतदाताओं का समर्थन कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के लिए रहा। भगत ने कुल 73,859 वोट हासिल किए जबकि नीरू शांति भगत को 50,571 वोट मिले। जबकि पूर्व मंत्री बंधु टिर्की को मात्र 16,551 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजसू विधायक के जेल जाने के बाद खाली हुई थी सीट

बता दें कि लोहरडगा सीट आजसु विधायक कमल किशोर भगत के जेल जाने के बाद रिक्त हो गई थी। जिन्हें कोर्ट की ओर से पुराने मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद वह विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य साबित कर दिए गए थे।

जुलाई में कमल किशोर को डॉक्टर के अपहरण के एक पुराने मामले में हाइकोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी। बता दें कि लोहडरगा सुरक्षित सीट पर कुल 9 उम्‍मीदवार मैदान में थे। जिनमें प्रमुख मुकाबला कांग्रेस और आजसू उम्मीदवार के बीच ही था। कमल किशोर भगत ने कुछ दिन पहले ही नीरू शांति भगत से शादी की थी।

उस समय ये माना गया ‌था कि विधानसभा सीट बचाए रखने के लिए ही कमल किशोर ने जल्दबाजी में शादी की थी, जिससे पत्‍नी को विधानसभा चुनावों में खड़ा किया जा सके। लेकिन उनका यह दांव सफल साबित नहीं हुआ और उनकी पत्नी को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें