फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे चुनाव'

Fri, 07 Mar 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने दावा किया है कि आगामी आम चुनाव के नतीजे कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रमों की बुधवार को हुई घोषणा का स्वागत करते हुए पार्टी ने कहा कि देश कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन और महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है।

नाराज जनता आम चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। इस दौरान पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 132 अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी में न लगाने और चुनाव के दौरान इन्हें पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि वह जल्द ही इस आशय का शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आगामी चुनाव देश को नई दिशा देगा। मोदी के नेतृत्व में चुनाव जीतने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता यूपीए सरकार और कांग्रेस की नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण लोग मतों के जरिए कांग्रेस के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करेंगे। इस दौरान नकवी ने बताया कि पार्टी जल्द ही उत्तर प्रदेश के उन 132 अधिकारियों के खिलाफ आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी, जो पार्टी विशेष के पक्ष में अभियान चला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें