फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजीव लूट दिवस' के बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया वर्कशॉप

Wed, 21 Aug 2013 04:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक तरफ मंगलवार को कांग्रेस राजीव गांधी का जन्मदिवस मना रही थी, वहीं कुछ लोग डिजिटल दुनिया में कांग्रेस की ओर से भाजपा के हमलों का जवाब देने के लिए तैनात थे।
विज्ञापन


टीओई की खबर के मुताबिक बोर्फोस कांड की याद ताजा करने के लिए मंगलवार को राजीव गांधी के जन्मदिवस पर 'राजीवलूटदिवस' नाम से एक हैशटैग ट्रेंड हुआ।

इसके जवाब में कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल ने जल्द ही 'राजीव दिवस' और 'रिमेंबरिंग राजीव' नाम से हैशटैग का उपयोग किया।

इससे कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में सक्रियता का पता चलता है। कांग्रेस फेसबुक और ट्विटर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है और इस क्षेत्र में कमजोर नहीं रहना चाहती।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर हमले के बाद कांग्रेस भी इस दौड़ में शामिल हो गई थी।

सोशल मीडिया पर होगी वर्कशॉप
कांग्रेस अब पार्टी सदस्यों को इस क्षेत्र में महारत दिलाना चाहती है। इसी उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कांग्रेस एक वर्कशॉप का आयोजन कर अपने प्रवक्ताओं को सोशल मीडिया के लिए प्रशिक्षण दे सकती है। इसके लिए पार्टी विशेषज्ञों की मदद भी लेगी।
विज्ञापन


अपने विवादित ट्वीट्स के कारण कई बार चर्चा में रहे शशि थरूर और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी भी इस वर्कशॉप को संबोधित करेंगे।

बताएंगे विश्व-स्तर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल
साथ ही फेसबुक और ट्विटर के आधिकारिक प्रतिनिधि भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल के गुर सिखा सकते हैं। वे खास तौर पर बताएंगे की विश्व-स्तर पर कैसे राजनीतिक दल सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचते हैं।

हांलाकि, भारत में डिजिटल तरीके से लोगों तक पहुंचने की संभावना पश्चिम के मुकाबले कम है। लेकिन कांग्रेस, भाजपा को इसका फायदा उठाकर शहरी नौजवानों में पैठ बनाने का मौका नहीं देना चाहती।

सूत्रों का कहना है कि इस वर्चुअल लड़ाई में कांग्रेस की रुचि इसलिए है, क्योंकि वह इस क्षेत्र में भाजपा को कड़ी टक्कर देना चाहती है और मैदान जीतने के लिए उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहती।

ट्विटर ग्रुप भी वर्कशॉप के लिए निमंत्रित
कांग्रेस सांसद दिपेंदर हुड्डा के नेतृत्व में एक सेल भी बनाया गया था, जो पार्टी को सोशल मीडिया के स्तर पर मजबूत करे। कुछ समय पहले भाजपा के 'पप्पू' (राहुल गांधी) के बाद कांग्रेस का 'फेंकू' (नरेंद्र मोदी) या 'फेंकूएक्सप्रेस' चलन में आया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें