हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में हंगामा जारी है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक झूठ छिपाने के लिए तीन झूठ बोले हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी द्वारा एक दिन पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही बातों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने देश को गुमराह किया है।
कांग्रेस के मुताबिक स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला और दूसरे छात्रों के साथ की गई बदसलूकी को सही ठहराया।