पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से अपनी विदेश नीति साफ करने की मांग की है।
कांग्रेस ने कहा कि नए साल की शुरूआत में ही आतंकवादियों ने देश पर हमला किया है। ये मानवता पर हमला है। केवल पठानकोट ही नहीं अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ स्थित वाणिज्यिक दूतावास पर भी आतंकी हमला किया गया।
इन हमलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से पूछा है कि आखिर बैंकाक में NSA की बैठक में क्या बातचीत हुई जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए रास्ता साफ हुआ।