गोवा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के न आने से कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा।
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता सोचती होगी की जो अपनी पार्टी के मतभेद नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।
बीमारी के चलते शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन भी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नहीं पहुंचे।
आडवाणी की 'बीमारी' से मोदी की 'ताजपोशी' अटकी
आडवाणी के अलावा अन्य बड़े नेता उमा भारती, यशवंत सिन्हा और बीसी खंडूरी भी बैठक में नहीं आए।
इस बैठक में नरेंद्र मोदी को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की कमान सौंपे जाने की संभावना थी लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।
मोदी समर्थकों ने किया 'बीमार' आडवाणी के घर प्रदर्शन
आडवाणी के रविवार को भी अंतिम दिन बैठक में न आने की संभावना है।
ऐसे में दो गुटों में बंटने के कारण भाजपा दुविधा में दिखी और कांग्रेस को बोलने का मौका मिला गया।
भाजपा में कितने अटल बिहारी?