फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के प्रमोशन के जश्न में डूबी कांग्रेस

Sun, 20 Jan 2013 12:23 AM IST
जयपुर/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही जयपुर में चिंतन शिविर के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार पटाखे, ढोल-नगाड़े और राहुल के समर्थन में नारेबाजी के जरिए किया।
विज्ञापन


राहुल को उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने की। इसके साथ ही बिड़ला ऑडिटोरियम स्थित चिंतन शिविर के बाहर हजारों की संख्या में एनएसयूआई सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता तथा नेता एकत्र हो गए। सबके चेहरे पर खुशी से दमक रहे थे।

इसके बाद पटाखों की रंग-बिरंगी रोशनी से आसमां रंगीन हो उठा। वैसे राहुल के प्रमोशन की घोषणा से पहले ही जश्न की तैयारी कर ली गई थी। एनएसयूआई नेता पवन गोदारा और उनके साथी एक ट्रक के साथ शिविर के बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन


इस ट्रक पर राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर लगे थे। साथ ही ट्रक पर एनएसयूआई के झंडे लगे हुए थे। इतना ही नहीं, शिविर के बाहर कालेज के छात्र भी काफी संख्या में एकत्र थे। इनमें लड़कियां भी शामिल थीं। ये सभी राहुल के प्रमोशन की खुशी में नाचते-गाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें