फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेनी के दिमाग का इलाज कराए कांग्रेस'

Tue, 14 Jan 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का मानसिक संतुलन खराब है। कांग्रेस उनके दिमाग का इलाज कराए, नहीं तो इसका परिणाम भी उसको भुगतना होगा।
विज्ञापन


बेनी प्रसाद वर्मा अपने विवादित बयानों के लिए लगातार सुर्खियों में रहते हैं। मुलायम सिंह के खिलाफ कड़ी टिप्पणी को लेकर संसद में सरकार को खेद तक प्रकट करना पड़ा है।

बेनी के विवादित बयानों के बारे में जब कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर से पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा, पढ़िए अगली स्लाइड में-
विज्ञापन

'बेनी के खिलाफ शायद अब हो जाए फैसला'

अपने विवादित बयानों के चलते कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद के कथित ताजा बयान को लेकर पार्टी का कहना है कि उनसे इस बारे में जानकारी ली जाएगी और इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

मगर जब पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर से पूछा गया कि बेनी प्रसाद जब भी कोई विवादित बयान देते है और इससे पार्टी की फजीहत होती है तो हमेशा यही कहा जाता है कि पार्टी इसे गंभीरता से ले रही है। आखिर कब तक ऐसा ही रूख अपनाया जाएगा।

इस सवाल के जवाब में राजबब्बर ने कहा कि पहले फैसला नहीं हुआ हो तो शायद अब हो जाए। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता से पूछा गया था कि बेनी ने हाल ही में कहा है कि पार्टी में चुनावी टिकट बेचे जाते है और हर कोई इसे खरीद सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें