कांग्रेस ने पार्टी का सदस्यता शुल्क न चुकाने वाले नेताओं को नोटिस दे दिया है। पार्टी ने एआईसीसी के 800 से ज्यादा डेलीगेट्स को सर्कुलर जारी कर हिदायत दी है कि वह 18 जनवरी से जयपुर में शुरू हो रहे चिंतन शिविर से पहले पार्टी के दो साल का बकाया सदस्यता शुल्क रुपए चुका दें। पिछले दो सालों में अधिकांश डेलीगेट नेताओं ने सदस्यता शुल्क नहीं चुकाया है। एआईसीसी डेलीगेट के लिए एक साल का सदस्यता शुल्क सौ रुपए है।
गौरतलब है कि साल 2000 में मनमोहन सिंह कमेटी ने बाकायदा सिफारिश की थी कि पार्टी के फंड को बढ़ाने के लिए नेताओं के योगदान बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए इस कमेटी ने सदस्यता शुल्क को बढ़ाकर 600 रुपए करने की सिफारिश की थी। मगर अभी तक पार्टी ने इसे लागू नहीं किया है।