फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 लाख तो छोटी रकम, 71 करोड़ होता तो सोचतेः बेनी

Tue, 16 Oct 2012 01:14 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बचाव में उतरे केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा विवादित बयान देकर एक बार फिर घिर गए। अब उन्होंने कह दिया है कि खुर्शीद जैसा व्यक्ति मात्र 71 लाख रुपये के लिए ऐसा कुछ नहीं करेगा, एक केंद्रीय मंत्री के लिए यह मामूली रकम है।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि सलमान खुर्शीद एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी हैं। वह पहले भी केंद्रीय मंत्री थे। जब वह कह रहे हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है तो उन पर भरोसा किया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि खुर्शीद जैसा व्यक्ति 71 लाख रुपये के लिए कुछ करेगा। यह एक केंद्रीय मंत्री के लिए बहुत छोटी रकम है।

वर्मा ने आगे कहा कि यदि 71 करोड़ रुपये की रकम होती तो मैं मामले को गंभीर मानता। वह खुर्शीद पर ट्रस्ट को लेकर लगे घोटाले के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मालूम हो कि खुर्शीद और उनकी पत्नी ने रविवार को सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


वर्मा ने खुर्शीद पर निशाना साधने वाले अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो एक पार्टी बनाने जा रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। भारत में बहु पार्टी व्यवस्था है। लेकिन मेरी उन्हें एक सलाह है कि हमेशा भोंकते ही मत रहिए, कभी दहाड़िये भी। जो हमेशा भोंकते रहते हैं उन्हें कोई नहीं पूछता।

केंद्रीय मंत्री के बयान की तीखी आलोचना
केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा के 71 लाख रुपये के बयान की इंटरनेट पर तीखी आलोचना हो रही है। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मीडिया में उनका बयान आते ही ट्विटर समेत अन्य साइटों पर लोगों के कमेंट आने लगे।

शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला ने कहा कि इकॉनोमिक्स का नोबेल पुरस्कार दे दिया गया है। लेकिन यह बेनी प्रसाद वर्मा को दिया जाना चाहिए था, जिन्होंने एमएसवी यानी मिनिमम स्केल वैल्यू 71 लाख होने की खोज की। बेनी सही हैं, 71 लाख का घोटाला काफी छोटा है। भारतीय नेताओं की भी कुछ प्रतिष्ठा है। 

एक व्यक्ति ने लिखा है कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तो बहुत खुश होंगी कि बेनी वर्मा ने उनके दामाद रॉबर्ट वाड्र का बचाव नहीं किया। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि बेनी वर्मा और दिग्विजय सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन

देखो कौन ज्यादा भौंकता है।

इसी तरह एक अन्य ट्वीट किया गया कि बेनी प्रसाद वर्मा ने खुर्शीद से कहा, बस 71 लाख का घोटाला, नाक कटवा दी यार। कुछ ढंग की रकम तो रख लेते। 

कोटः
बेनी प्रसाद वर्मा दूसरे दिग्विजय सिंह हैं। वह अपने मंत्रालय पर ध्यान देने के बजाय इस तरह के बयान दे रहे हैं।
शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें