फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ राहुल का विरोध प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2014 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने तीखे तेवर अपनाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। कल ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर यू टर्न का आरोप लगाया था और मोदी सरकार के खिलाफ एक बुकलेट जारी की थी।

इसमें कहा गया था कि मोदी सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल में 25 बार यू-टर्न लिया है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम सांसद मौजूद थे। कांग्रेस सांसद "यू-टर्न सरकार नहीं चलेगी" के नारे लगा रहे थे। सभी सांसद हाथ में वहीं बुकलेट लिए हुए थे जो कांग्रेस ने कल जारी की थी।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हर मुद्दे पर मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने जो भी वादा किया, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। "इस सरकार ने हर मुद्दे पर यू-टर्न लिया। चाहे ब्लैक मनी का मुद्दा हो या भ्रष्टाचार या फिर सीएजी का मुद्दा।"

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा नहीं निभाया है और देश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 6 महीने के कामकाज के आधार पर एक बुकलेट जारी की थी। 33 पन्नों की इस बुकलेट में काला धन, चीन एवं पाकिस्तान के साथ सीमा संबंधी मुद्दों, कैश सब्सिडी, एफडीआई और जीएसटी समेत तमाम मुद्दों पर एनडीए सरकार के यू टर्न को उजागर किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस मोदी सरकार के 100 दिनों को कुशासन बताते हुए पुस्तिका भी जारी कर चुकी है।

अजय माकन ने कहा कि मोदी ने लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। माकन ने कहा कि भाजपा सरकार 180 दिनों के अपने कार्यकाल में अब-तक 25 यू-टर्न ले चुकी है। काले धन के मुद्दे पर बात करते हुए माकन ने कहा कि हम भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे खातों में 15 लाख रुपए आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा ही कहा था कि काला धन देश में आने पर सभी के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे।

अजय माकन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा-पार फायरिंग पर अब तक 17 नागरिक और 11 जवान मारे जा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने सीमा संबंधी मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी जिस वक्त आप चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे उस वक्त चुमार में चीन की सेना हमारी सीमा के भीतर घुस आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें